'अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है आतंकवाद', SCO की बैठक में बोले अजीत डोभाल- नहीं होना चाहिए इसका वित्तपोषण

By अंकित सिंह | Mar 29, 2023

दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक चल रही है। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए। अपने संबोधन के दौरान अजीत डोभाल ने आतंकवाद को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का आतंकवाद अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरा है। सभी देशों को आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों सहित काउंटर टेररिज्म प्रोटोकॉल के प्रति अपने दायित्व को पूरा करना है। 

इसे भी पढ़ें: अदालत ने Imran Khan को आतंकवाद के दो मामलों में गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया

एनएसए ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने और INSTC के ढांचे के भीतर चाबहार बंदरगाह को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत जून'17 में SCO का सदस्य बना, लेकिन SCO देशों के साथ हमारे संबंध कई सदियों पुराने हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कनेक्टिविटी भारत के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है। हम इस क्षेत्र में निवेश और कनेक्टिविटी के निर्माण में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। कनेक्टिविटी का विस्तार करना यह सुनिश्चित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है कि ऐसी पहलों का गठन किया जाए। 

प्रमुख खबरें

IPL 2026 RCB vs CSK | डोसा इडली गाने पर छिड़ा विवाद, CSK ने BCCI से की RCB की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

Kulbhushan Jadhav Birthday: Indian Navy के पूर्व अधिकारी Kulbhushan Jadhav का जन्मदिन, जानिए जासूसी के आरोपों का पूरा सच

TCS Nashik में हड़कंप: यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण विवाद के बीच ऑफिस बंद, कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

Prabhasakshi NewsRoom: फारस की खाड़ी से लेकर हिंद महासागर तक Navy कर रही सख्त निगरानी, नौसेना प्रमुख बोले, चुनौतियाँ बढ़ रही हैं