'आतंकवाद हम सभी के लिए अस्वीकार्य', G20 virtual Summit में बोले PM Modi- पश्चिम एशिया में अस्थिरता चिंता का विषय

By अंकित सिंह | Nov 22, 2023

जी-20 वर्चुअल शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम जी20 को नयी ऊंचाइयों पर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि जी20 ने बहुपक्षवाद पर विश्वास बढ़ाया है। पश्चिम एशिया में असुरक्षा और अस्थिरता हम सभी के लिए चिंता का विषय है। मोदी ने कहा कि आतंकवाद हम सभी के लिए अस्वीकार्य है; आम नागरिकों की मृत्यु, चाहे कहीं भी हो, निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इजराइल-हमास संघर्ष क्षेत्रीय संघर्ष में न बदले। मोदी ने कहा कि हम पश्चिम एशिया में बंधकों की रिहाई के समाचार का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) लोगों तक पहुंचनी चाहिए और समाज के लिए सुरक्षित होनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: दंगों के आरोपी CM के आवास पर करते दावत, इसलिए शोभा यात्रा, दशहरे के जुलूस पर हमले रुकते नहीं, जालौर में पीएम मोदी का तीखा प्रहार

मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के विश्व को आगे बढ़ते हुए ग्लोबल साउथ की चिंताओं को प्राथमिकता देनी होगी। ग्लोबल साउथ के देश ऐसी अनेक कठिनाइयों से गुजर रहे हैं जिनके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। समय की मांग है कि हम विकास एजेंडे को अपना पूर्ण समर्थन दें। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में AI के नेगेटिव इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ रही है। भारत की स्पष्ट सोच है कि AI के वैश्विक रेगुलेशन को लेकर हमें मिलकर काम करना चाहिए। डीपफेक समाज और व्यक्ति के लिए कितना खतरनाक है इसकी गंभीरता को समझते हुए हमें आगे बढ़ना होगा...अगले महीने भारत में ग्लोबल एआई पार्टनरशिप समिट का आयोजन किया जा रहा है, मुझे उम्मीद है कि आप सब इसमें भी सहयोग देंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर