कभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद पर चर्चा होती थी, मोदी ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए : नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2023

भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की छवि में बड़ा बदलाव आया है और भारत के प्रधानमंत्री अब अमेरिकी दौरे के दौरान सीमा पार आतंकवाद के बारे में बात नहीं करते हैं, जैसा पहले के प्रधानमंत्री किया करते थे। नड्डा ने कहा, ‘‘पहले जब भी अंतरराष्ट्रीय नेता भारत के बारे में चर्चा करते थे तो वह भारत और पाकिस्तान को एक साथ रख देते थे, लेकिन अब जब भारत की बात होती है तो कोई पाकिस्तान के बारे में बात नहीं करता।’’ भरतपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वंशवाद की राजनीति पर भी विपक्षी दलों पर हमला किया और कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां पार्टी एक परिवार है जबकि अन्य सभी दल परिवार की पार्टी बन गए हैं। भाजपा प्रमुख ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कारण भारत की गरीबी 22 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत हो गई है और अत्यधिक गरीबी एक फीसदी से भी कम हो गई है।

2014 में मोदी के आने के बाद भारत की चर्चा जब होती है..पाकिस्तान गौंण हो गया है, कोई चर्चा नहीं करता और भारत से जोड़ना समाप्त हो गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमको यह ध्यान रखना चाहिए कि हम लोगों ने एक नया राजनीतिक आयाम शुरू किया। दुनिया में, देश में सारी पार्टियां… परिवार ही उनकी पार्टी बन गयी और यह भाजपा अकेली पार्टी है जहां पार्टी ही परिवार है। यह अंतर हमको समझना है बाकि सब पार्टियां परिवार की पार्टी बन गयी है, कोई बचा नहीं है।’’ उन्होंने कहा ‘‘ भाजपा अकेली पार्टी है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने वंशवाद को चुनौती देकर रिपोर्ट कार्ड की राजनीती को खड़ा किया और जनता के लिए काम करने के लिए जुटे। वोट बैंक की राजनीती को समाप्त करके विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में उमर अब्दुल्ला की पार्टी फारूख अब्दुला के परिवार की पार्टी, मुफ़्ती मोहम्मद की बेटी महबूबा मुफ़्ती परिवार की पार्टी, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल परिवार की पार्टी, हरियाणा में परिवार की पार्टी, 24 करोड़ लोगों का प्रदेश उत्तर प्रदेश किस से लड़ रहा है, समाजवादी पार्टी से जो परिवार की पार्टी है, बिहार में हमारी लड़ाई है आरजेडी से, कौन हैं लालू यादव, मीसा यादव, तेजस्वी यादव फलाना यादव, परिवार की पार्टी।’’

नड्डा ने कहा,‘‘बंगाल में हम किस से लड़ रहे हैं टीएमसी … ममता बनर्जी और उनका भतीजा अभिषेक परिवार की पार्टी, बीजू जनता दल नवीन पटनायक की पार्टी, आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस भी परिवार की पार्टी, चंद्रशेखर राव परिवार की पार्टी, तमिलनाडु में डीएमके स्टालिन परिवार की पार्टी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना परिवार की पार्टी..ये सब परिवार की पार्टियां हैं।’’ उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भी अब मां बेटी, बेटा की पार्टी बन गयी है। उन्होंने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत केंद्र से सर्वाधिक बजट आवंटन के बावजूद राजस्थान जल जीवन मिशन में प्रदर्शन में 29वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजस्थान के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं और लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह किया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान अग्रणी राज्य है। रैली को संबोधित करने से पहले पार्टी अध्यक्ष ने भरतपुर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष को पार्टी के भरतपुर कार्यालय में एक पुस्तकालय की स्थापना करने करने और भरतपुर का इतिहास उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इस मौके पर पार्टी के विभिन्न नेता मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ INDIA Bloc का Mega Plan, Ramlila Maidan में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Iran के सुरक्षा प्रमुख को JD Vance ने भेजा पत्र, Donald Trump चाहते हैं शांति वार्ता

Aviation Industry को चालू वित्त वर्ष में 38000 करोड़ रुपये तक के शुद्ध घाटे का अनुमान: ICRA

UP Government का बड़ा फैसला: Regime Change हिंसा से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगी Govt Job