जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादी हमला, CRPF के तीन जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान शहीद हो गये। अधिकारियों ने बताया कि जिले में क्रालगुंद क्षेत्र के वंगाम-कजियाबाद में हमलावरों ने सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी पर गोलियां चलायीं।

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि इलाके को घेर लिया गया है तथा हमलावरों को ढूढने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी वहां भेजे गये हैं। ब्योरे की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा