लंदन ब्रिज के पास हुआ आतंकी हमला, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

लंदन। ब्रिटेन के मशहूर लंदन ब्रिज के निकट शुक्रवार को हुई चाकूबाजी को आतंकवादी घटना घोषित किया गया है जिसमें दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्कॉटलैंड यार्ड ने फर्जी विस्फोटक जैकेट पहने एक पुरुष संदिग्ध को घटनास्थल पर मार गिराने की पुष्टि की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बयान में कहा कि जांच जारी है। पुलिस पुष्टि कर सकती है कि यह एक आतंकवादी घटना है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उपचार के लिए लंदन रवाना

स्कॉटलैंड यार्ड के ‘हेड ऑफ काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग’ के सहायक आयुक्त नील बसु ने बताया कि ‘‘कई’’ लोग घायल हुए हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली। सिटी ऑफ लंदन पुलिस के विशेषज्ञ सशस्त्र अधिकारियों ने पुरुष संदिग्ध को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि इस संदिग्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: नो फ्लाई लिस्ट में ही रहेगा शरीफ का नाम, विदेश जाने के लिये दिखाना होगा कोर्ट का आदेश

सरकारी सूत्र ने बीबीसी से पुष्टि की कि जनता के बीच से घटनास्थल से अस्पताल ले जाए गए दो लोगों की मौत हो गई। ब्रिटेन के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने जांच अपने हाथ में ले ली है और घटना को अब आतंकवादी घटना घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने ब्रिज की घेराबंदी कर रखी है। लंदन ब्रिज उन इलाकों में से एक है जहां जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

क्या है सिख फॉर जस्टिस, क्यों भारत ने लगाया इस संगठन पर बैन, AAP पर लगे आतंकी गुट से संबंधों के आरोप

Prabhasakshi Newsroom | अयोध्या का राम मंदिर बेकार है, मंदिर का पूरा नक्शा खराब है..., समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव के बयान से खड़ा हुआ विवाद

बिहार की पांच लोकसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 24.41 प्रतिशत मतदान

MS Dhoni की पैर की मांसपेशियां फट चुकीं, फिर भी CSK के खेल रहे है IPL