जब आतंकियों के शिविर जलते दिखते हैं तो हनुमान जी की याद आती है: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

बागपत। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर जब जलते हुए दिखते हैं तो त्रेता युग के हनुमान जी की याद आती है। योगी ने एक जनसभा में कहा कि जब पाकिस्तान में आतंकियों के शिविर जलते हुए नजर आते हैं तो त्रेता युग के हनुमान जी की याद आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने (हनुमान जी ने) लंका में जिस तरह से आग लगाई, वैसे ही हमारे जवानों ने आतंकियों का सफाया किया। 

उन्होंने कहा कि आज हर किसी की जुबान पर नरेन्द्र मोदी का नाम है। आप एक-एक सांसद चुनकर जब भेजेंगे तब मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। जब मोदी जी पीएम बनेंगे तो फिर भारत को चुनौती देने वाला कोई नहीं होगा। योगी ने कहा कि यह चौधरी चरण सिंह की भूमि है, लेकिन 30 वर्षों से यहां चीनी मिल की मांग हो रही थी। जयंत सिंह यहां से चुने गए लेकिन वो कुछ कर नहीं पाए लेकिन सत्यपाल सिंह को जब जनता ने जिताया तो एक झटके में मिल बन गई। उन्होंने कहा कि किसानों के खेत में जब तक गन्ना रहेगा तक तक चीनी मिलों से धुआं नहीं रुकेगा। एक-एक किसान का गन्ना भुगतान होगा।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, EC ने सेना संबंधी टिप्पणी पर रिपोर्ट तलब की

योगी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे ‘शहरी नक्सलियों’ ने कांग्रेस के अंदर घुसपैठ करके कांग्रेस पार्टी को ही हाईजैक कर लिया हो। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा,  पांच वर्षों के अंदर देश के शासन को देखा... दो वर्षों से आपने प्रदेश के शासन को भी देखा होगा। बहन-बेटियों की सुरक्षा सपा-बसपा के लिए मुमकिन नहीं थी लेकिन अब मोदी जी हैं तो यह भी मुमकिन हुआ और आज प्रदेश में सब ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा को बंद कराने की बात होती थी लेकिन अब हर कांवड़ यात्रा के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

मैं बहुत कमजोर आदमी हूँ, सच बोला तो परेशानी में पड़ जाऊँगा, राम मंदिर चढ़ावे के विवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

Kerala Weather Update | अलप्पुझा और कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

HAL के इंटरनल ऑडिट में बड़ा खुलासा! Tejas Mk1A फाइटर जेट के पार्ट्स की 199 टेस्ट रिपोर्ट निकलीं फर्जी, हैदराबाद की कंपनी पर FIR

Parama Ekadashi 2026: 3 साल में एक बार आती है Parama Ekadashi, जानें Lord Vishnu को प्रसन्न करने का मुहूर्त और विधि