J&K में आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर को भर्ती करने की कर रहे कोशिश: लेफ्टिनेंट जनरल जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

उधमपुर। सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क सोशल मीडिया के जरिए काडर को भर्ती करने की कोशिश कर रहे हैं और निरंतर चलाए जा रहे आतंकवाद रोधी अभियानों ने पाकिस्तान में राज्य इतर तत्वों को अपनी रणनीति पर पुनः विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। उधमपुर में सेना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में लेफ्टिनेंट जनरल जोशी ने सेना की कामयाबी रेखांकित की और सैनिकों की बहादुरी की सराहना की। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते