Afghanistan की राजधानी में बस में हुआ था धमाका, आतंकी संगठन IS ने ली जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2024

इस्लामाबाद। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार देर रात एक मिनी बस में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता खालिद जादरान के अनुसार, काबुल के पश्चिमी क्षेत्र दश्ती बारची में हुए इस हमले में 14 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: Britain की तीन दिवसीय दौरे पर राजनाथ सिंह, 22 साल में किसी रक्षा मंत्री की पहली यात्रा

आतंकी संगठन ने स्कूल, अस्पताल और मस्जिदों पर कई बार हमले किए हैं और देशभर के अन्य शिया क्षेत्रों को भी निशाना बनाया है। इससे पहले काबुल के इसी इलाके में पिछले साल नवंबर में आईएस ने एक बस में हुए धमाके की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें सात लोग मारे गए थे और 20 अन्य घायल हो गए थे। तालिबान के रक्षा मंत्री मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने 31 दिसंबर को कहा कि पिछले साल आईएस से संबद्ध हमलों में 90 प्रतिशत की कमी आई।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें