कुलगाम में आतंकवादियों के भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, पीएचडी छात्र गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2023

कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक पीएचडी छात्र की गिरफ्तारी के साथ, पुलिस ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि मामले में  (एचएम)/जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों से जुड़े उनके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कुलगाम पुलिस को मिली विशिष्ट जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, कोड नाम ‘डॉ. सबील’ नाम के व्यक्ति की तलाश शुरू की गई, जो जिला कुलगाम और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को आतंकवादी संगठन में भर्ती होने के लिए प्रेरित कर रहा था, वित्त पोषण कर रहा था और साजोसामान की सहायता प्रदान कर रहा था।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘व्यवस्थित प्रयासों के बाद, एक संदिग्ध वाहन को रोका गया।

उनके खुलासे पर, बशीर के पास से चीन निर्मित एक पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन और 9एमएम की नौ गोलियां बरामद की गई, जबकि फाजिल अहमद पैरे के पास से एक एके-47 मैगजीन और 19 एके-47 की गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने कहा कि एक चीनी ग्रेनेड, 10 एके-47 कारतूस और आतंकवादियों को ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई एक कार जब्त कर ली गई है। इस बीच, बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों ने तुर्कपोरा जंक्शन पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान जावेद अहमद मल्ला के रूप में की गई और उसके पास से दो हथगोले बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

Pithori Amavasya 2026: संतान सुख और Pitra Dosh मुक्ति के लिए आज जरूर करें Shubh Muhurat में पूजा

Amruta Fadnavis ने Manoj Jarange को भाई बताकर घर पर भोजन के लिए बुलाया

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर

BSP सुप्रीमो Mayawati का बड़ा फैसला! Akash Anand को किया पार्टी से निष्कासित, रिश्तेदारी और रीपोस्ट न करने पर जताई नाराजगी