जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड में बुधवार रात आतंकवादियों ने एक पुलिस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने अब्दुल रशीद डार को करीब साढ़े नौ बजे गोली मारी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकवादियों ने डार को निशाना क्यों बनाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में डार आतकंवाद विरोधी अभियान से जुड़े थे।

प्रमुख खबरें

Bhagwant Mann का आश्वासन, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की होगी गहन जांच

Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए

मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर