J&K के बडगाम में तहसीलदार ऑफिस में आतंकियों ने कर्मचारी पर दागी गोलियां, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By अनुराग गुप्ता | May 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों की कायराना हरकत का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि बडगाम के चदूरा स्थित तहसीलदार कार्यालय के पास आतंकवादियों ने एक कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए उस पर गोलियां चलाईं। जिसके बाद कर्मचारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद सुरक्षाबल और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया गया। 

J&K में सक्रिय हैं 168 आतंकवादी

जम्मू-कश्मीर में कम से कम 168 आतंकवादी सक्रिय हैं जबकि 75 आतंकवादी इस साल एनकाउंटर में मारे गए। सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में 21 विदेशी थे। उन्होंने बताया कि गत 11 महीने में एलओसी के पास ही एनकाउटंर में आतंकवादियों का सफाया किया गया और घुसपैठ की 12 कोशिशें नाकाम की गईं।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का