जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों की मुठभेड़ में आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के जैनपुरा इलाके के मेलहोरा में सुरक्षा बलों की एक टीम पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुई गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हो गया। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन