पुलवामा आतंकी हमले को दोहराने की साजिश रच रहे हैं आतंकी! खूफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

By रेनू तिवारी | Jan 23, 2022

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को आज तक भारत नहीं भूला है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत ने अपने 40 जवानों को खो दिया था। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। सरकार सवालों के कटघरे में थी और सुरक्षा से संबंधित खूफिया एजेंसियों की आलोचना हो रही थी। अब देश में गणतंत्र दिवस का अवसर है ऐसे में आतंकी देश को एक बार फिर हानि पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: UP Election: सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, मुलायम सिंह और स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम शामिल 

हाल ही में सुबह करीब साढ़े दस बजे गाजीपुर फूल बाजार से विस्फोटकों से भरा एक बैग बरामद किया गया, जिसके बाद पूरे बाजार को खाली कराकर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। एनएसजी ने पुष्टि की कि यह आरडीएक्स और अमोनिया नाइट्रेट का मिश्रण था जो विस्फोट का कारण बनने के लिए एक परिष्कृत उपकरण से जुड़ा था। इसके बाद आतंकी समूहों ने इस घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया था लेकिन दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने गाजीपुर मंडी बम धमाकों के संबंध में अल-कायदा से संबद्ध इस्लामी आतंकवादी समूह अंसार गजवत-उल-हिंद के आतंकी संगठन के दावों को फर्जी पाया है।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन

दिल्ली में स्कूली बच्चों से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, जाफराबाद का प्ले स्कूल सील करने का निर्देश

नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 939 लोगों की मौत और करीब 4 हजार लापता

H-4 Visa Crisis: ट्रंप के कड़े प्रस्ताव से हजारों भारतीयों की Jobs पर खतरा, US में बढ़ी परिवारों की टेंशन