जम्मू कश्मीर के बारामुला में आतंकियों ने सरपंच को मारी गोली, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत

By अंकित सिंह | Apr 15, 2022

जम्मू कश्मीर में आतंकवादी लगातार अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में आज आतंकवादियों ने बारामुला जिले के पट्टन इलाके के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। सरपंच की पहचान मंजूर अहमद के रूप में हुई है। मंजूर अहमद बारामुला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में निर्दलीय सरपंच मंजूर अहमद पर गोलियां चलाई। आतंकियों की गोली से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे इलाके में घेराबंद कर दी गई है तथा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि सरपंच अपने घर जा रहे थे। तभी आतंकियों ने घात लगाकर उन पर हमले को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद आतंकवादी मौका ए वारदात से भाग गए हैं।

प्रमुख खबरें

AIADMK के खिलाफ उदयनिधि का हल्ला बोल, बोले- Edappadi को हर Constituency में हराना है

मुश्किल के समय भारत बना पड़ोसियों के लिए संकटमोचक, Nepal, Bangladesh, Maldives, Sri Lanka की कर रहा मदद

Kerala में गरजे Rajnath Singh, बोले- LDF और UDF दशकों से जनता को धोखा दे रहे हैं

ICC T20 Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, अभिषेक टॉप पर काबिज, टॉप 10 में 4 खिलाड़ी