By रेनू तिवारी | Mar 26, 2022
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के छत्ताबुग गांव में शनिवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसके भाई पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के दौरान घायल हुए पुलिस ऑफिसर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उनके भाई का श्रीनगर के जेवीसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुरक्षा बलों ने उस क्षेत्र को घेर लिया जहां भाइयों पर हमला किया गया था और अपराधियों के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
एक अलग घटना में शनिवार शाम राजौरी जिले के कोटरांका अनुमंडल में दो विस्फोट हुए। धमाकों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।