टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

सिडनी, आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने अगले घरेलू सत्र के लिये न्यू साउथ वेल्स की अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से हटाये जाने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस 35 वर्षीय बायें हाथ के स्पिनर ने आस्ट्रेलिया की तरफ से नौ टेस्ट मैच खेले जिनमें उन्होंने 35 विकेट लिये थे। उन्होंने भारत के खिलाफ 2017 में पुणे में 12 विकेट चटकाये थे। ओकीफी ने पुष्टि की उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 

न्यू साउथ वेल्स ने पिछले सत्र में शैफील्ड शील्ड जीती थी जिसमें ओकीफी ने 22.25 की औसत से 16 विकेट लेकर अपना अच्छा योगदान दिया था। यह प्रतियोगिता में किसी भी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। नाथन लियोन अब भी न्यू साउथ वेल्स का स्पिन में मुख्य विकल्प है लेकिन वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के कारण अधिकतर उपलब्ध नहीं रहते। ओकीफी ने कहा कि वह निराश हैं लेकिन न्यू साउथ वेल्स के फैसले को स्वीकार करते हैं।

इसे भी पढ़ें: अय्यर ने जब आखिरी ओवर में छक्का लगाया तो द्रविड ने पूछा , यह क्या था बॉस?

 उन्होंने कहा, ‘‘अपने देश की तरफ से खेलना और अपने प्रांत की कप्तानी करना मेरे लिये सम्मान की बात है लेकिन इससे भी अधिक गर्व इस पर है कि मैं कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेला। ’’ ओकीफी ने कहा, ‘‘ जब मैं क्रिकेट खेलते हुए अपने दिनों की याद करता हूं तो लगता है कि मुझे सबसे अधिक इसी की कमी खलेगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज