Texas के फ्रिस्को में 80वां Independence Day मना, महावाणिज्यदूत मंजूनाथ हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 18, 2026

सीमा हाकू काचरू ह्यूस्टन (अमेरिका), 18 अगस्त उत्तर टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत और लेजर शो के साथ मनाया। इस अवसर पर फ्रिस्को में भारत के महावाणिज्यदूत डी. सी. मंजूनाथ भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम शनिवार को फ्रिस्को स्थित कोमेरिका सेंटर में आयोजित 49वें वार्षिक आनंद बाजार के साथ हुआ।

उत्तर टेक्सास में आयोजित इस समारोह में फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल, नगर परिषद के सदस्य, स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि, पूर्व सैनिक तथा क्षेत्र के विभिन्न भारतीय-अमेरिकी संगठनों के नेता शामिल हुए। समारोह में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियां और ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगे से की गई सजावट, पारंपरिक नृत्य, पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक इनडोर परेड और भव्य लेजर शो ने उत्सव के माहौल को और जीवंत बना दिया।

पश्चिमी तट पर सैन फ्रांसिस्को से लेकर पूर्वी तट पर न्यूयॉर्क तक, पूरे अमेरिका में भारत का स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: दोस्त Kim Jong Un के लिए Trump ने South Korea को दे दिया झटका, आश्चर्य में पड़ी दुनिया

Australia vs Bangladesh Test Match | बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, जेक वेदरल्ड बाहर, मैथ्यू रेनशॉ की 3 साल बाद वापसी

Nirmala Sitharaman Birthday: Madurai से Delhi तक का सफर, देश की पहली महिला Finance Minister के Milestones

Ashwin Mushran Accident | बॉलीवुड एक्टर अश्विन मुशरान की कार गोवा में स्कूटर से टकराई, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर पर केस दर्ज