Maharashtra में हिंदी पर ठाकरे बंधुओं की एकता, संजय राउत ने CM स्टालिन के रुख को बताया अलग

By एकता | Jul 06, 2025

महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा के तौर पर फिर से शामिल करने के राज्य सरकार के फैसले पर, पिछले दिनों अलग-अलग चल रहे चचेरे भाई उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ आए और जश्न मनाया था। अब, रविवार को उद्धव सेना ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के उस समर्थन से खुद को थोड़ा अलग कर लिया है, जिसमें स्टालिन ने हिंदी के विरोध में ठाकरे बंधुओं का साथ दिया था। उद्धव सेना का कहना है कि उनका विरोध केवल प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को अनिवार्य करने तक ही सीमित है।

राउत ने यह स्पष्ट करते हुए कि ठाकरे बंधुओं का रुख केवल प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ है, स्टालिन को उनकी लड़ाई में शुभकामनाएं दीं, साथ ही अपनी सीमा भी खींची। उन्होंने कहा, 'हमने किसी को हिंदी में बोलने से नहीं रोका है क्योंकि हमारे यहां हिंदी फिल्में, हिंदी थिएटर और हिंदी संगीत है। हमारी लड़ाई केवल प्राथमिक शिक्षा में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ है।'

इसे भी पढ़ें: Himachal Pradesh में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन तैयार, मंडी दौरे पर Kangana Ranaut

स्टालिन ने किया था ठाकरे बंधुओं की एकता का स्वागत

उद्धव और राज ठाकरे के लगभग दो दशकों में पहली बार एक ही मंच पर आने के कुछ घंटों बाद, स्टालिन, जो हिंदी थोपे जाने के मुद्दे पर केंद्र के साथ विवाद में रहे हैं ने इस मुद्दे पर चचेरे भाइयों के रुख का स्वागत किया था।

एक्स पर बात करते हुए स्टालिन ने लिखा था, 'द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और तमिलनाडु के लोगों द्वारा हिंदी थोपे जाने को हराने के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी छेड़ा गया भाषा अधिकार संघर्ष अब राज्य की सीमाओं को पार कर चुका है और महाराष्ट्र में विरोध के तूफान की तरह घूम रहा है।'

बिछड़े हुए चचेरे भाइयों के पुनर्मिलन का स्वागत करते हुए स्टालिन ने कहा था, 'हिंदी थोपे जाने के खिलाफ भाई #उद्धवठाकरे के नेतृत्व में आज मुंबई में आयोजित विजय रैली का उत्साह और शक्तिशाली भाषण हमें अपार उत्साह से भर देता है।'

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह