CM ठाकरे टीकाकरण के लिए मीडिया कर्मियों को अग्रिम मोर्च के कर्मियों में शामिल करें : मुंडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री मंत्री उद्धव ठाकरे से अपील की कि वह पत्रकारों और अन्य मीडिया प्रतिनिधियों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की श्रेणी में श्रेणीबद्ध करें ताकि कोविड-19 टीकाकारण में उन्हें प्राथिमिता मिल सके। राज्य के समाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि मीडिया कर्मी अपने जीवन को खतरे में डाल कर लोगों के बीच हालात को लेकर जागरूकता पैदा कर रहे हैं। मुंडे ने मुख्यमंत्री ठाकरे को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ पत्रकारों और मीडिया चैनल के प्रतिनिधि अपनी जान खतरे में डालकर लोगों को जागरूक करने के लिए रिर्पोटिंग का काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोविड-19 संकट को लेकर भारतीय-अमेरिकी सांसद ने की कमला हैरिस से मुलाकात

मैंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि सभी मीडिया कर्मियों को अग्रिम मोर्च के कर्मी की श्रेणी में शामिल कर प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करवाया जाए।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने 11 मई को ठाकरे को लिखी चिट्ठी भी साझा की है जिसमें यह मांग की गई है। इस बीच, महराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता और पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसी तरह की मांग की है। भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पत्रकारों, फोटोग्राफर और कैमरामैन को अग्रिम मोर्चे के कर्मी की तरह कोविड-19 टीकाकरण कराने की बुधवार को मांग की थी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत