थाई और कंबोडियाई नेताओं ने संघर्षविराम नवीनीकृत करने पर सहमति जताई: Donald Trump

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं ने कई दिन से जारी घातक झड़पों के बाद संघर्षविराम को नवीनीकृत करने पर सहमति व्यक्त की है। यह समझौता उस संघर्षविराम को बचाने के लिए किया गया है, जिसे अमेरिकी प्रशासन ने इसी साल की शुरुआत में कराने में मदद की थी।

ट्रंप ने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविरकुल और कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ हैंडल पर पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों नेता आज शाम से हर तरह की गोलीबारी रोकने और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की सहायता से मेरे साथ हुए मूल शांति समझौते को बहाल करने पर सहमत हो गए हैं।’’

मूल संघर्षविराम जुलाई में मलेशिया की मध्यस्थता और ट्रंप के दबाव के बाद हुआ था, जिन्होंने व्यापारिक विशेषाधिकार रोकने की धमकी दी थी। हालांकि, पहले हुए समझौते के बावजूद दोनों देशों के बीच सीमा पार छोटी-मोटी हिंसा और तीव्र विरोधी प्रचार जारी था।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे