Thailand: संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को निलंबित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2023

बैंकॉक। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने ‘मूव फॉरवर्ड पार्टी’ के नेता और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार पिटा लिमजारोएनराट को सांसद के तौर पर उनके कर्तव्यों से तब तक निलंबित किए जाने पर बुधवार को सहमति जताई, जब तक चुनावी कानून के उल्लंघन के संबंध में उन पर लगे आरोपों को लेकर फैसला नहीं सुना दिया जाता। अदालत ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब संसद में इस बात पर संभवत: दूसरी बार मतदान होना था कि प्रधानमंत्री के तौर पर पिटा के नाम की पुष्टि की जाए या नहीं। पिटा की ‘मूव फॉरवर्ड पार्टी’ ने मई के आम चुनाव में सबसे अधिक सीट हासिल की थी। उसने आठ दलों के साथ गठबंधन किया। इस गठबंधन को प्रतिनिधि सभा में 312 सीट मिली हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद