Thailand Open Badminton: भारतीय तिकड़ी का कोर्ट पर धमाल, Sindhu-Lakshya-Srikanth ने जीता पहला मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2026

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए जबकि इस पांच लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने चीनी ताइपे की तुंग सियू तोंग को 21-9 21-12 से हराया जबकि सातवें वरीय और ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दो बार के फाइनलिस्ट लक्ष्य ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन को 21-16 21-17 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

एक अन्य मैच में मालविका बंसोड़ ने कनाडा की वेन यू झेंग को 13-21 26-24 21-13 से हराया लेकिन तन्वी शर्मा को जापान की हीना अकेची के खिलाफ 17-21 8-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए। महिला एकल में उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया।

उन्नति को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन के खिलाफ 21-19 13-21 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। ईशारानी बरुआ को भी दुनिया की 61वें नंबर की खिलाड़ी थलिता रामधानी विरयावन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 21-15 19-21 15-21 से हार मिली। असित सूर्या और अमृता प्रमुथेश को मिश्रित युगल में साइ फु चेंग और सुंग यु सुआन की जोड़ी के खिलाफ 22-24 11-21 से हार झेलनी पड़ी जबकि ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी मथियास क्रिस्टियनसन और एलेक्सांद्रा बोये के खिलाफ 32 मिनट में 9-21 15-21 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

रोहन कपूर और रुतविका शिवानी गाडे भी पहले दौर की बाधा को पार करने में नाकाम रहे और सुपाक जोमकोह तथा ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न की थाईलैंड की दुनिया की 66वें नंबर की जोड़ी के खिलाफ 15-21 10-21 से हार गए।

प्रमुख खबरें

Janhvi Kapoor ने 65 करोड़ के बांद्रा घर को Sridevi की यादों से सजाया

15 August Fashion Guide: तिरंगे के रंगों से हटकर पहनें Pastel Shades की साड़ियां, मिलेगा प्रोफेशनल लुक

Sukhbir Singh Badal पर Nanded में जानलेवा हमला, पंजाब के पूर्व डिप्टी CM घायल

Mitchell Starc ने तोड़ा Rangana Herath का रिकॉर्ड, बने सबसे सफल बाएं हाथ के Test गेंदबाज