वापसी के साथ पहले ही दौर में हारी पीवी सिंधू,साइना नेहवाल टूर्नामेंट से बाहर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

बैंकाक।  विश्व चैम्पियन पी वी सिंधू को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी के साथ पहले ही दौर में पराजय का सामना करना पड़ा जो योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से तीन गेम में हार गई। कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बाधित होने के महीनों बाद छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने इस टूर्नामेंट के जरिये वापसी की। उन्हें 74 मिनट तक चले मुकाबले में मिया ने 16 .21, 26 . 24, 21 . 13 से हरा दिया। इसके साथ ही महिला एकल में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई क्योंकि साइना नेहवाल कोरोना पॉजिटिव होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। पुरूष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन ने सीधे गेम में हराया। प्रणीत को 16 . 21, 10 . 21 से पराजय झेलनी पड़ी।

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे