Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 08, 2026

सिंगापुर, आठ नवंबर थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने रविवार को बैंकॉक में ‘अमेजिंग थाईलैंड ग्रैंड दिवाली फेस्टिवल 2026’ का उद्घाटन किया। माना जा रहा है कि महीने भर चलने वाले इस उत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और इससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि इस महोत्सव का उद्घाटन थाईलैंड में भारतीय राजदूत पुनीत अग्रवाल, थाईलैंड के पर्यटन और खेल मंत्री सुरासक फनचारोएनवोराकुल, बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिटिपंट और थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण की गवर्नर थापानी कियातफाइबूल की उपस्थिति में किया गया।

भारतीय दूतावास के अनुसार, भारत के बाहर दिवाली का यह सबसे लंबा उत्सव है, जो नवंबर में 27 दिनों तक पूरे थाईलैंड में मनाया जाएगा। दूतावास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान एक भारतीय सांस्कृतिक दल ने शास्त्रीय नृत्य शैली ‘कुचिपुड़ी’ की प्रस्तुति दी। इस उत्सव का आयोजन भारतीय दूतावास, थाईलैंड पर्यटन प्राधिकरण, बैंकॉक महानगर प्रशासन और भारतीय प्रवासी संघों के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।

दूतावास ने कहा कि यह उत्सव अलग-अलग धर्मों और पृष्ठभूमि के लोगों को भारत की सांस्कृतिक विविधता का अनुभव करने का अवसर देता है। साथ ही, यह भी कहा गया कि ये आयोजन भारत और थाईलैंड के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और आपसी मानवीय संबंधों को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री ने उत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिवाली के प्रकाश से अंधकार दूर होता है, बुराई पर अच्छाई की जीत होती है, और आशा एवं ज्ञान लोगों को आगे बढ़ने में मदद करते हैं कि संदेश सार्वभौमिक महत्व रखता है।

प्रमुख खबरें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Egypt Train Accident: गीज़ा में दो रेलगाड़ियां टकराईं, चार यात्रियों की मौत और 88 घायल

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय