चुनाव से पहले थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने आखिरी अविश्वास मत जीता, गठबंधन सरकार का मिला पूरा समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

बैंकॉक।अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले उम्मीद के अनुरूप थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने शनिवार को संसद में अपना चौथा और अंतिम अविश्वास मत जीत लिया। प्रयुथ (68) और उनके 10 कैबिनेट सदस्यों को लेकर चार दिन तक हुई बहस के बाद मतदान हुआ। विपक्ष ने बढ़ते सरकारी ऋण और भ्रष्टाचार को रोकने में विफल रहने के लिए प्रयुथ की सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। संसद में मौजूदा गठबंधन सरकार के बहुमत की बदौलत सभी 10 कैबिनेट मंत्री भी बच गए। प्रयुथ को 256 वोट मिले, जबकि उनके विरोध में 206 वोट पड़े।

इसे भी पढ़ें: जापान ने वैश्विक तनाव बढ़ने की चेतावनी दी

बैंकॉक के रंगसिट विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के व्याख्याता प्रोफेसर वानविच बूनप्रोंग ने कहा कि प्रयुथ को मिले वोट की संख्या उनकी सरकार की स्थिरता को प्रभावित कर सकती है और यह तय कर सकती है कि अगले साल मार्च में होने वाले आम चुनावों के लिए राजनीतिक गठबंधन की स्थिति कैसी होगी। विपक्ष के मुख्य सचेतक सुतिन क्लुंगसांग ने कहा कि प्रयुथ की प्रमुख विफलता आर्थिक प्रबंधन थी। प्रयुथ, जो रक्षा मंत्री भी हैं, पर पेगासस स्पाइवेयर के साथ राजनीतिक असंतुष्टों की जासूसी करने और देश के बजट का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा था। विपक्ष ने उप प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनुतिन चरनवीराकुल पर उचित नियंत्रण के बिना भांग के इस्तेमाल को वैध बनाने का भी आरोप लगाया। प्रयुथ ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और उच्च मुद्रास्फीति के बावजूद थाईलैंड की अर्थव्यवस्था स्थिर है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के शेष 250 दिनों के लिए मैं जोर देकर कहता हूं कि देश को जल्द से जल्द संकट से निकालने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath बोले राज्यसभा चुनाव से तय हुआ यूपी का नतीजा, 80-20 की लड़ाई फिर शुरू

Kiara Advani और Sidharth Malhotra फिर बनेंगे माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की

Sujit Kalkal 2028 Olympics के लिए ग्राउंड गेम और डिफेंस पर बढ़ा रहे हैं ध्यान

सऊदी में पाकिस्तानी सेना की एंट्री, भड़के हूतियों ने दहला डाला पूरा देश!