Thane ACB ने महिला सरकारी अभियोजक को रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 26, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक महिला सरकारी अभियोजक को संपत्ति से जुड़े मामलों में अनुकूल जवाब दाखिल करने के लिए एक वकील से 1,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीबी ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि 36 वर्षीय महिला अभियोजक उल्हासनगर में न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष संपत्ति वापस करने संबंधी दो आवेदनों में मुवक्किलों की ओर से पैरवी कर रही थी।

एसीबी ने जाल बिछाया, लेकिन आरोपी को शिकायतकर्ता और गवाह पर शक हो गया और उसने नकद लेने से इनकार कर दिया। बयान में कहा गया है कि दोनों मामलों में 11 अगस्त को अंतिम आदेश आने वाले थे इसलिए एसीबी ने दोबारा जाल बिछाया लेकिन आरोपी को फिर से पुलिस की मौजूदगी का शक हो गया और उसने पैसे नहीं लिए। एसीबी ने बताया कि शिकायत की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze

तमिलनाडु में Election Commission की बैठक से TVK और DMK सहित कई दलों ने किया वॉकआउट

अब Sessions Court में होगी सुनवाई, Lucknow में शिवा शर्मा हत्या मामले में तीनों की जमानत खारिज

Bihar MLC Chunav: आठ सीटों पर मतदान संपन्न, शिक्षक क्षेत्रों में 74.55% वोट पड़े