Thane की 17 मंजिला इमारत में लगी आग, 50 लोग सुरक्षित निकाले गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 09, 2026

ठाणे, नौ नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर में दिवाली की रात 17 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने के बाद करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहर के वागले एस्टेट इलाके में स्थित रहेजा गार्डन कॉम्प्लेक्स की कार्लाइल इमारत में लगी।

इस इमारत में 28 फ्लैट हैं। ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और ठाणे के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे ने बचाव अभियान की निगरानी करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग के इमारत की सातवीं से 14वीं मंजिल तक और डक्ट में फैलने से स्थिति गंभीर हो गई। आग बुझाने और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दमकल की कई गाड़ियां, दो स्काई लिफ्ट दमकल वाहन, पानी की टंकियां और एंबुलेंस तैनात की गईं। उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने लगभग 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इमारत की छत और निर्धारित सुरक्षित स्थानों के जरिये लोगों को बाहर निकालने में मदद की गई। तडवी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद शीतलन अभियान शुरू किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तर दिनाजपुर में बच्ची से दुष्कर्म और मर्डर का आरोपी Dilip Roy पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Indian Sailors Evacuated Yemen | यमन में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू

White House में कतर के PM से मिलेंगे Donald Trump, ईरान से तनाव के बीच अहम बैठक

US Dollar के मुकाबले Rupee सात महीने के उच्चतम स्तर 93.70 पर पहुंचा