Bitcoins में निवेश करने का झांसा देकर ठाणे के एक व्यवसायी से 33.65 लाख रुपये की ठगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2023

ठाणे। ठाणे के मीरा रोड इलाके में रहने वाले 37 वर्षीय एक व्यवसायी से 33.65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि कारोबारी को बिटकॉइन में निवेश करने का झांसा देकर फंसाया गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी व बेईमानी से संपत्ति देने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए आरोपियों के संपर्क में आया। फरवरी 2022 में उसे ग्रुप ‘एडमिन’ (ग्रुप का संचालन करने वाले) सहित दो लोगों से एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था कि अगर वह अधिक लाभ चाहता है तो बिटकॉइन निवेशक बनें।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के खिलाफ पुलिस कार्रवाई घबराई मोदी सरकार का कायरतापूर्ण कृत्य: पटोले

तभी दोनों आरोपी भी फरार हो गए, जिसके बाद व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बिटकॉइन एक आभासी मुद्रा है जो भारत में विनियमित नहीं है। इसका प्रचलन काफी समय से दुनिया भर के बैंककर्मियों के लिए चिंता का कारण बन गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने बिटकॉइन सहित आभासी मुद्राओं का इस्तेमाल करने वालों, उसे रखने वालों और व्यापारियों को भी इसे लेकर आगाह किया है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला