ठाणे पुलिस का उल्हासनगर डकैती मामले को सुलझाने का दावा, चार लोग पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2022

ठाणे (महाराष्ट्र)। ठाणे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही यहां उल्हासनगर शहर में एक मकान से 10.4 लाख रुपये की नकदी तथा कीमती सामान की लूट के मामले को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि 30 अगस्त को हथियारबंद लुटेरे एक धार्मिक संप्रदाय स्वामी दामराम साहिब दरबार के एक पुजारी के घर में घुसे थे। उन्होंने सोने तथा चांदी के आभूषणों के अलावा 80,000 की नकदी लूटने से पहले पुजारी के बेटे पर हमला भी किया था।

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी ने देर रात किया सरकारी अस्पतालों का दौरा, सेवा में सुधार का 60 दिनों का लक्ष्य रखा

विज्ञप्ति के अनुसार, बाद में यह कार मुंब्रा में मिली और कार के मलिक अकबर इमरान खान ने पुलिस को बताया कि उसने तथा कुछ अन्य लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आसिफ वारिस अली शेख, शिवलिंग वीरसिंह सिकलकर और राहुलसिंह बबलूसिंह जूनी नाम के तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली