ठाणे में Shiv Sena UBT नेता हत्याकांड: आरोपी के फायरिंग अभ्यास का वीडियो सामने आया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

शिवसेना (उबाठा) के नेता प्रदीप पूर्णेकर के बेटे ने बुधवार को कुछ वीडियो क्लिप जारी किए जिनमें कथित तौर पर मुख्य आरोपी निखिल यादव को पूर्व महापौर मीनाक्षी शिंदे के पति राजेंद्र शिंदे की मौजूदगी में बंदूक चलाने का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। पूर्णेकर की 29 सितंबर को शहर के मानपाड़ा इलाके में स्थित उनके कार्यालय के अंदर गोली मारकर और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राम पूर्णेकर ने वीडियो क्लिप साझा किए, जिनमें कथित तौर पर गिरफ्तार आरोपी निखिल यादव को राजेंद्र शिंदे की मौजूदगी में बंदूक के साथ देखा जा सकता है।

पुलिस ने राजेंद्र शिंदे से भी पूछताछ की है। इस बीच, राम पूर्णेकर ने ठाणे के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर अपने आवास के बाहर तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में कहा कि हत्या के पीछे के मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार हैं और उनके परिवार के लिए खतरा बने हुए हैं।

प्रमुख खबरें

कौशांबी में दलित महिला के अपहरण और हत्या मामले में चार दोषियों को उम्रकैद

Mumbai Open ITF M25: Dakshineshwar Suresh और Siddharth Rawat दूसरे दौर में पहुंचे

RBI Deputy Governor Swaminathan J ने बैंकों को AI और डेटा सुरक्षा पर चेताया

Delhi High Court का फैसला, PM की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते