Thane में साहूकार की प्रताड़ना से युवक की मौत, 18 हजार रुपये के कर्ज पर दी थी नाखून उखाड़ने की धमकी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 17, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18,000 रुपये के कर्ज को लेकर एक व्यक्ति के परिवार को प्रताड़ित करने और धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता के बेटे की 13 अक्टूबर को अत्यधिक मानसिक आघात के कारण एक अस्पताल में मौत होने के बाद डोंबिवली पूर्व के तिलकनगर थाने में आरोपी आबिद सैयद (42) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र सावकारी (नियमन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने धमकी दी कि अगर दो दिन के भीतर पैसे नहीं चुकाए गए तो वह युवक के नाखून उखाड़ देगा, घावों पर लाल मिर्च पाउडर लगा देगा और उसकी उंगलियां काट देगा। इन धमकियों के कारण युवक अत्यधिक तनाव में आने से गंभीर रूप से बीमार पड़ गया। उसे मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां 13 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Graham Law के तहत रूसी तेल व गैस पर प्रतिबंधों से दी छूट

Lindsey Graham Act Waiver | डोनाल्ड ट्रम्प बने मॉस्को की कठपुतली, रूस के सामने घुटनों पर आया सुपरपावर! रूस से प्रतिबंध हटाने के फैसले पर भड़के डेमोक्रेट्स

17 अक्टूबर 1979: Mother Teresa को मिला था Nobel Peace Prize, जानिए आज का इतिहास

सुप्रीम कोर्ट ने CBI मामले में RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को दी जमानत, 2 साल की जेल और धीमी सुनवाई का दिया हवाला