Hardik Pandya के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 197 रन का लक्ष्य दिया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 22, 2024

नॉर्थ साउंड (एंटीगा) । हार्दिक पंड्या के तेजतर्रार अर्धशतक और उनकी अगुआई में बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में पांच विकेट पर 196 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 50 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 37, ऋषभ पंत ने 36 और शिवम दुबे ने 34 ने रन की पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से तंजीम हसन साकिब ने 32 जबकि रिशाद हुसैन ने 43 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (23 रन, 11 गेंद, तीन चौके, एक छक्का) और विराट कोहली ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। 

कोहली तेज गेंदबाज तंजीम की सीधी गेंद को चूककर बोल्ड हुए। उन्होंने 28 गेंद का सामना करते हुए तीन छक्के और एक चौका मारा। सूर्यकुमार यादव ने (06) पहली ही गेंद पर तंजीम पर छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर विकेटकीपर लिटन दास को कैच दे बैठे। भारत ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 83 रन बनाए। पंत ने 11वें ओवर में मुस्तफिजुर पर दो चौके और एक छक्का जड़कर भारत के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में रिशाद की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन पर तंजीम को कैच दे बैठे। 

पंत ने 24 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के मारे। हार्दिक पंड्या ने मेहदी हसन की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर तेवर दिखाए जबकि शुभम दुबे ने भी शाकिब और तंजीम पर छक्के के साथ 17वें ओवर में टीम के 150 रन पूरे किए। दुबे ने रिशाद पर भी छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 24 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के मारे। हार्दिक ने रिशाद और तंजीम पर छक्के मारे और अंतिम ओवर में मुस्ताफिजुर पर तीन चौकों के साथ 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

प्रमुख खबरें

US Open 2024: चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे Yuki Bhambri, पहले दौर में हार के बाद Asian Games पर है नजर

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा