लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार : Omar Abdullah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट से चुनाव हारने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कल के शोरगुल, गहरी व्यक्तिगत निराशा, राष्ट्रीय परिणामों तथा अन्य जगहों पर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत को देखते हुए थोड़ी संतुष्टि के बीच मैं उत्तरी कश्मीर के मतदाताओं, खासकर मेरे लिए वोट देने वाले मतदाताओं को धन्यवाद देना भूल गया, जो बाहर आए और अपनी आवाज बुलंद करने के लिए अपने वोट का इस्तेमाल किया।

मतदान केंद्रों पर आने और लोकतंत्र की लौ को जलाए रखने के लिए आपका धन्यवाद। नेकां ने कश्मीर में श्रीनगर और अनंतनाग-राजौरी पर बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल