'DDLJ का वो जादू फिर कभी पैदा नहीं होगा', 30 साल पूरे होने से पहले काजोल का बेबाक बयान

By Renu Tiwari | Oct 16, 2025

अभिनेत्री काजोल का मानना है कि 30 साल पहले जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) का यदि रीमेक बनाया गया तो उसे आज के दौर और सोच के अनुसार ढालना होगा, इसलिए उसका पहले जैसा जादू फिर से पैदा करना संभव नहीं है। प्रेम कहानी ‘डीडीएलजे’ 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी जिसमें काजोल ने सिमरन और शाहरुख खान ने उनके प्रेमी राज का किरदार निभाया था। यह फिल्म भारत की अब तक की सर्वाधिक सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है और इसे आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में बड़े पर्दे पर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: अबू धाबी मस्जिद में जूते पहनने के आरोप पर भड़कीं Sonakshi Sinha, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब 

काजोल ने कहा, ‘‘इससे फिल्म का पूरा अंदाज बदल जाता है। इसलिए आपको अपना जादू खुद पैदा करना होगा।’’ यह चर्चा का विषय है कि आज के युवाओं को यह फिल्म कितनी पसंद आएगी। इस फिल्म ने दो प्रवासी भारतीय युवाओं की कहानी के जरिए बॉलीवुड रोमांस को एक नयी परिदी और आज भी इसके लाखों प्रशंसक हैं। ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘मेहंदी लगा के रखना’, ‘रुक जा...’, ‘मेरे ख्वाबो में...’ और ‘हो गया है तुझको तो प्यार सजना’ जैसे इसके गीत तथा ‘‘बड़े बड़े देशों में...’’, ‘‘पलट’’ और ‘‘जा सिमरन जा’’ जैसे इसके संवाद आज भी लोकप्रिय हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि ‘परफेक्ट फिल्म’ जैसी कोई चीज होती है और मुझे नहीं लगता कि हमें पता था कि एक ‘परफेक्ट फिल्म’ क्या होती है... लेकिन हां, यह एक ऐसी फिल्म है जो अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आप जानते हैं कि ‘डीडीएलजे’ को 30 साल होने वाले हैं। यह अद्भुत है। मुझे लगता है कि लोगों ने इसे अपनाया और इसे अपना बना लिया।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल

BWF World Badminton Championship 2026: दिल्ली में सजेगा बैडमिंटन का सबसे बड़ा मंच, खिलाड़ियों में भारी उत्साह