Wedding से 30 दिन पहले पाएं जबरदस्त Bridal Glow, Expert ने बताए ये घरेलू Skin Care टिप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 24, 2026

शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में कई महिलाएं बहुत ही जल्द दु्ल्हन बनने वाली है। ब्राइड-टू-बी ऐसे में अपनी स्किन केयर करना काफी जरुरी है। अगर आप कुछ ही दिनों में दुल्हन बनने वाली हैं, तो अब आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट लेने की कोई जरुरत नहीं है। बस आप अपने घर के किचन में रखी हुई चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की स्किन को सॉफ्ट और खूबसूरत बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं शादी के 1 महीने पहले किस तरह से अपनी स्किन का ख्याल रखें।

ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है कि आप शादी से पहले एक महीने पहले स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए एक हफ्ते में एक या दो बार स्किन पर केला और शहद का मिश्रण तैयार कर चेहरे पर लगाएं। अगर आप इस पेस्ट को लगाएंगी तो षादी से पहले चेहरे पर होने वाली टैनिंग कम होगी और स्किन मुलायम बनेगी। इसके साथ ही पूरे महीने रोजाना सनस्क्रीन जरुर लगाएं। इससे स्क्रीन प्रोटेक्ट रहेगी और चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।

खीरे के जूस का करें इस्तेमाल 

इसके बाद आप रोजाना नहाने के बाद 15 मिनट वाले स्किन केयर रूटीन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से भी आपको शादी के एक महीने में ही आपकी स्किन में काफी फर्क देखने को मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोडक्ट डर्मटलॉजिस्ट से बात कर इस्तेमाल कर सकती हैं। गर्मियों की शादी में ब्राइड को अपनी स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरुरी होता है। ऐसे में स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए आप खीरे का जूस बनाकर कॉटन की मदद से आप चेहरे पर लगा सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

इनके अलावा, आप खान-पान का भी विशेष ख्याल रखें। शादी से 1 महीने पहले से आप ऑयली फूड कम कर दें और कोशिश करें की सलाद और हरी सब्जी ज्यादा खाएं। एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि शादी से पहले एक बार डर्मटलॉजिस्ट की राय जरुर लें। जब भी आप कोई भी घरेलू नुस्खें को ट्राई कर रही हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट जरुर करें। इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। 

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी