The Accidental Prime Minister पर मध्यप्रदेश में नहीं लगेगा प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2018

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार अभिनेता अनुपम खेर ने निभाया है। वहीं, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस फिल्म पर प्रतिबंध की वकालत करते हुए कहा कि कम से कम फिल्म में से आपत्तिजनक दृश्य हटाये जाने चाहिये। कांग्रेस की प्रदेश ईकाई ने इसे भाजपा का ‘प्रोपेगंडा’ बताते हुए इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा इस संबंध में चल रही अफवाहों को शांत करने के लिए ट्विटर पर सूचना जारी की गई है कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। विभाग ने कहा कि फिल्म पर प्रतिबंध की मीडिया में चल रही खबर ‘‘भ्रामक और गलत’’ है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, ACCIDENTAL PRIME MINISTER भाजपा का दुष्प्रचार

इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के रहने वाले कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने कहा कि इस फिल्म को प्रदेश में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जानी चाहिये। जफर ने ट्वीट में आरोप लगाया कि फिल्म के ट्रेलर में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं और इन्हें फिल्म से निकाला जाना चाहिये या फिल्म को प्रदेश में प्रदर्शन की अनुमति नहीं देनी चाहिये। प्रदेश कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने भी फिल्म के दृश्यों को हटाने की बात कही। उन्होंने कहा कि फिल्म में तथ्यों का सही प्रस्तुतिकरण नहीं किया गया है। इस प्रकार के दृश्यों को फिल्म में से हटाया जाना चाहिये। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने फिल्म का पक्ष लेते हुए तर्क दिया कि फिल्म डॉ मनमोहन सिंह पर लिखी गई किताब पर आधारित है और इस किताब के लेखक डॉ सिंह के मीडिया सलाहकार रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को संप्रग सरकार की सच्चाई जानने का अधिकार है।’’ उन्होंने कहा कि सरकार के मामलों में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी की क्या दखलअंदाजी रहती थी। इसकी जानकारी देश को होनी चाहिये।

प्रमुख खबरें

Amazon का भारत में 48 अरब डॉलर का Mega Investment, PM मोदी बोले- युवाओं के लिए खुलेंगे नए मौके

King Charles ने तोड़ी शाही परंपरा, पहली बार अपना Personal Tax Bill सार्वजनिक करेंगे

MP में ED का बड़ा एक्शन, LNCT Group पर छापे में करोड़ों का कैश-गोल्ड जब्त

West Bengal: कमर पर रस्सी, हाथ जोड़े... Malda में TMC के पूर्व बाहुबली नेता बकुल शेख को सरेआम घुमाया गया