By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025
बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय लड़की और उसके पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एसपी ने कहा, ‘‘उसने पहले लड़की को और फिर उसके पिता को गोली मारी जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका मकसद अभी तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि, प्रेम प्रसंग की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।