Trump की हत्या की साजिश के आरोपी को इजराइली पर्यटकों को भी निशाना बनाने का दिया था जिम्मा: अधिकारी

By Prabhasakshi News Desk | Nov 10, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अमेरिकी खुफिया ब्यूरो (एफबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए एक ईरानी नागरिक को ईरानियों ने श्रीलंका में इजराइली पर्यटकों को निशाना बनाने का भी काम सौंपा था। न्याय विभाग ने यह जानकारी दी। ईरान के फरहाद शकेरी (51) के खिलाफ ट्रंप की हत्या की साजिश में कथित संलिप्तता के संबंध में शुक्रवार को आपराधिक शिकायत दर्ज की गई। शकेरी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) का सदस्य है। वह फिलहाल फरार है और माना जा रहा है कि वह तेहरान में है।

 विभाग ने कहा कि 28 अक्टूबर को अमेरिका और इजराइल की सरकारों की ओर से सार्वजनिक यात्रा चेतावनियां जारी होने और श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा सीसी-2 की गिरफ्तारी के बाद, शकेर ने एफबीआई को बताया कि उसने पहले सीसी-2 को श्रीलंका में इजराइली वाणिज्य दूतावास की निगरानी करने का काम सौंपा था। शकेर ने बताया कि वह और सीसी-2 जेल में साथ में थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक