'विपक्ष की बैठक का एजेंडा केवल मोदी को हटाना', Ramdas Athawale बोले- 2024 में हम 350 से अधिक सीटे जीतेंगे

By अंकित सिंह | Jul 18, 2023

2024 चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियों के बीच बैठकों का दौर भी जारी है। बेंगलुरु में जहां विपक्ष की बैठक खत्म हो चुकी है तो वहीं दिल्ली में अब एनडीए की बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के 38 दल के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी शामिल हैं जो कि आरपीआई के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 350 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी बैठक पर भी निशाना साधा और कहा कि यह केवल सिर्फ मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाने को लेकर है। 

इसे भी पढ़ें: तैयार हो गया मंच, 2024 में NDA बनाम INDIA! RJD का तंज- अब बीजेपी को इंडिया कहने में पीड़ा होगी

बैठक में शामिल होंगे 38 दल

चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), ओ पी राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नये सहयोगी दल मंगलवार को यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जे पी अड्डा ने बताया कि लंबे अरसे बाद हो रही राजग की बैठक में 38 दल ने शामिल होने की पुष्टि की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक होगी।  

प्रमुख खबरें

Satyendra Jain कोर्ट में पेश, Kejriwal का बड़ा वार: Amit Shah के दबाव में हुई Arrest

Shaurya Path: Indian Armed Forces की शौर्य गाथा से उड़ी Pakistan की नींद, रात 2 बजे ISPR ने निकाली भड़ास, मिला तगड़ा जवाब

बिहार में मिड-डे मील का दर्दनाक हादसा: नमक की जगह परोसा डिटर्जेंट पाउडर, 40 स्कूली बच्चे बीमार, अस्पताल पहुंचे मंत्री

NTA का कड़ा फैसला, Exam Security के लिए 600 एक्सपर्ट्स हटाए, टीम में भी बदलाव