‘Agneepath’ योजना का उद्देश्य सेना में युवाओं की उपस्थिति बनाए रखना है : CDS

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2024

नयी दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने कहा है कि ‘अग्निपथ’ योजना का क्रियान्वयन तीनों सेनाओं में युवाओं की उपस्थिति बनाए रखने की दिशा में किये गये प्रमुख सुधारों में से एक है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार रविवार को ओडिशा में स्थित भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र आईएनएस चिल्का में आयोजित एक कार्यक्रम में अग्निवीरों को संबोधित करते हुए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) ने कहा, ‘‘अग्निपथ योजना का क्रियान्वयन तीनों सेनाओं में युवाओं की उपस्थिति बनाए रखने और कुशल, अनुशासित एवं प्रेरित युवाओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में किये गये प्रमुख सुधारों में से एक है जनरल चौहान ने अग्निवीरों से तकनीकी रूप से कुशल समुद्री योद्धा बनने के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी