Delhi शहर में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2026

दिल्ली में वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

पालम में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि लोधी रोड में यह 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है।

रिज स्टेशन ने 9.2 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया जो सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि आयानगर में यह 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को मध्यम कोहरा रहने और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump China Visit | शी जिनपिंग से मिले ट्रंप, मीटिंग से निकला तगड़ा मैसेज, रूस और उत्तर कोरिया की सांस फूली...

IPL 2026 RCB vs KKR- Match Highlights | विराट शतक! कोहली के रिकॉर्ड तोड़ धमाके से RCB अंक तालिका में टॉप पर पहुंचा, केकेआर हुई पस्त!

NEET-UG 2026 Paper Leak | जीतू पटवारी का भाजपा पर कड़ा प्रहार, नीट घोटाला और आदिवासी विस्थापन को बताया देश का बड़ा संकट

महंगे Recharge से राहत! BSNL के Yearly Plans बने पहली पसंद, पाएं 365 दिन तक Daily Data.