ट्रंप के साथ नोकझोंक ‘अफसोसजनक’ , शांति के लिए काम करने को तैयार: जेलेंस्की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2025

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ‘ओवल ऑफिस’ में हुई उनकी नोकझोंक ‘अफसोसजनक’ थी और ‘अब चीजों को सही करने का समय आ गया है।’

जेलेंस्की ने लिखा, ‘‘शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में हमारी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ यह अफ़सोस की बात है कि ऐसा हुआ। अब समय आ गया है कि हम सब कुछ ठीक करें। हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संवाद रचनात्मक हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन दीर्घकालिक शांति के लिए यथासंभव जल्द से जल्द बातचीत करने को तैयार है। मेरी टीम और मैं दीर्घकालिक शांति के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में काम करने को तैयार हूं।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन अपने दुर्लभ खनिजों पर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, जिसकी मांग ट्रंप प्रशासन ने की थी। उन्होंने कहा, ‘‘खनिजों और सुरक्षा पर समझौते के संबंध में, यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।’’

जेलेंस्की ने कहा,‘‘हम इस समझौते को अधिक सुरक्षा और ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह प्रभावी रूप से काम करेगा।’’ जेलेंस्की का बयान ट्रंप द्वारा अमेरिकी संसद कांग्रेस में संभावित संबोधन से पहले आया है।

प्रमुख खबरें

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि

गांधी का पुनर्जन्म ही नहीं, गांधी-दृष्टि का पुनर्जागरण हो

UDF में कोई विवाद नहीं, Congress सांसद Adoor Prakash ने मतभेद की खबरें नकारीं

Prabhasakshi NewsRoom: DRDO के Kaveri Engine ने Russia में पास किये सारे परीक्षण, अब भारत के Ghatak Drone से जुड़कर दुश्मनों के छुड़ाएगा छक्के