आज है राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संग संत बनेंगे रामलला के महाभिषेक के साक्षी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 11, 2025

 रामनगरी में आज यानी के 11 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ का वार्षिकोत्सव शुरु हो रहा है। इसे प्रतिष्ठा द्वादशी का नाम दिया गया है। पहले दिन रामलला का महाभिषेक आस्था का केंद्र रहेगा, जो सुबह 10 बजे से शुरु होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ रामलला के अभिषेक के माध्यम से अपनी आस्था अर्पित करेंगे। इस शुभ मौके पर 70 विशेष संत भी मौजूद रहेंगे। जो ज्यादातर अयोध्या के ही होंगे। ऐसे में कुछ संत बाहर से भी आ रहे हैं। जितने भी संतजन है वो गर्भगृह के बायी व दाहिनी ओर निर्मित मंडप में भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि, यहां पर समवेतरुप से रामनाम का संकीर्तन होता रहेगा। ट्रस्टी भी उपस्थित रहेंगे। इस कीर्तन मंडप में प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि महाभिषेक के समय मंदिर में लगभग 70 संत मौजूद रहेंगे। इसके अलावा यज्ञ मंडप व तीर्थ सेव केंद्र के लिए लगभग 26 यजमानों के नाम तय किए गए हैं। दरअसल, ये अलग-अलग दिन यजमान के रुप में अनुष्ठान में प्रतिभाग करेंगे। प्रमुख यजमानों में अवध प्रांत के प्रांत संघ चालक सरदार स्वर्ण सिंह, लखनऊ के अरविंद जैन, बलरामपुर के अभिमन्यु समेत कई मुख्य लोग होंगे। यह लोग अलग-अलग दिन यजमान के रुप में दायित्व का निर्वहन करेंगे।

4 घंटे तक अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को सवा चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। सुबह 10.45 बजे से लेकर 3 बजे तक रामनगरी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त गौरवदयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने अन्य वरिष्ठ आधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल अंगद टीला प्रांगण का निरीक्षण किया। वहीं, सीएम योगी दोपहर एक बजे से 1.30 बजे तक ही संतगणों के साथ ही भोजन-प्रसाद, दोपहर 1.30 बजे रामजन्मभूमि से अंगद टीला के लिए प्रस्थान करेंगे। 1.45 से लेकर 2.45 बजे तक अंगद टीला पर आयोजित समारोह को संबोधित करने के बाद वह दोपहर 2.55 बजे रामकथा पार्क के लिए चलेंगे। 3 बजे लखनऊ के लिए हेलीकाप्टर उड़ान भरेगा।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ