PCB की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने उमर को दो उल्लंघन के लिये आरोपित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

कराची। पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल को शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के दो अलग उल्लघंन के लिये आरोपित किया गया। उमर को 20 फरवरी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था और पाकिस्तान सुपर लीग में उनकी फ्रेंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलने से रोक दिया गया था।

उन्हें पीसीबी के सतर्कता और सुरक्षा विभाग (बिना किसी देरी के) को भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में असफल रहने के लिये आरोपित किया गया है। चार्जशीट 17 मार्च को जारी की गयी और उन्हें जवाब देने के लिये 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यह पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के 2.4.4 के अंतर्गत उल्लघंन था। भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अनुबंध 6.2 के अनुसार 2.4.4 के अंतर्गत दोषी पाये जाने वालों के लिये कम से कम छह महीने और अधिकतम आजीवन सजा का प्रावधान है।

प्रमुख खबरें

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग

Nepal ने खो दिये Sugauli Treaty के Original Document ! अब भारत के साथ कैसे सुलझायेगा सीमा विवाद?

Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर