देश में माहौल चिंताजनक है, सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ रहा: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि ‘‘लोकतंत्र के खतरे में होने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने’’ के कारण देश में ‘‘माहौल चिंताजनक’’ है। गहलोत ने जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान एक बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड का बृहस्पतिवार शाम को उद्घाटन किया और उसका नाम बदलकर ‘भारत जोड़ो सेतु’ रखा। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि यह नाम देशभर में एक सकारात्मक संदेश देगा।

इसे भी पढ़ें: एअर इंडिया का पूर्व पायलट बना ड्रग्स तस्कर! NCB ने 120 करोड़ की हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार, 60 KG मादक पदार्थ जब्त

250 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सड़क से जयपुरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। गहलोत ने 222 करोड़ रूपए की लागत की छह अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। इस सड़क से 22 गोदाम, हवा सड़क और संडीला तिराहा पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिलेगी। आंबेडकर सर्कल से 22 गोदाम सर्कल और हवा सड़क होते हुए सोडाला सब्जी मंडी पहुंचने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता है। इस एलिवेटेड रोड के खुलने के बाद इस दूरी को तय करने में महज 10 मिनट का समय लगेगा।

प्रमुख खबरें

Punjab में Mission 117 पर BJP, Satish Poonia बोले - ड्रग्स से मुक्ति दिलाएंगे

Piyush Goyal का प्रस्ताव: भारत और जापान शुरू करें Shark Tank स्टार्टअप मॉडल

मार्वल फैंस के लिए बड़ा तोहफा! Avengers: Endgame Encore नए फुटेज के साथ फिर से थिएटर्स में होगी रिलीज

AISA ने CJP के 5 सितंबर Delhi March को दिया समर्थन, छात्रों के लिए न्याय की मांग