सैफुद्दीन सोज पर गिरिराज सिंह का हमला, कहा- अखंड भारत में नहीं करते विश्वास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

मुंबई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ‘अखंड भारत’ में विश्वास नहीं करते।गिरिराज ने यह बयान सोज की उस टिप्पणी के जवाब में दिया जिसमें कांग्रेस नेता ने रविवार को चेतावनी दी थी कि यदि संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म किया गया तो भारत से कश्मीर का रिश्ता टूट जाएगा। 

गौरतलब है कि सोज जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। भाजपा नेता गिरिराज ने कहा कि अखंड भारत में विश्वास रखने वाले ऐसी बात नहीं कह सकते। उन्होंने कहा, ‘‘...जिसकी जुबान में अखंड भारत की कल्पना है वो ऐसे शब्द का प्रयोग नहीं कर सकता।’’

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम