केजरीवाल को निमंत्रण देने वाले ऑटो चालक ने लिया यू-टर्न, कहा- मोदी का प्रशंसक हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो सप्ताह पहले अहमदाबाद में अपने घर पर बहुप्रचारित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करने वाले ऑटोरिक्शा चालक विक्रम दंतानी ने यू-टर्न लेते हुए शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े प्रशंसक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कट्टर समर्थक हैं। दंतानी को शुक्रवार को शहर के थलतेज इलाके में मोदी की एक सार्वजनिक रैली में भगवे रंग का पटका रखे और टोपी पहने देखा गया। मोदी दो-दिवसीय गुजरात यात्रा पर हैं।

जैसे ही मैंने उन्हें अपने घर पर भोजन की मेजबानी करने की पेशकश की, केजरीवाल ने इसे स्वीकार कर लिया। मुझे नहीं पता था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा, जबकि मैं पार्टी (आप) से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं हूं। मैं उस घटना के बाद आप के किसी नेता के संपर्क में नहीं हूं।’’ ऑटोरिक्शा चालक ने आगे कहा कि वह प्रधानमंत्री के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने हमेशा भाजपा को वोट दिया है। दंतानी ने कहा, ‘‘मैं यहां (रैली के लिए) आया हूं, क्योंकि मैं मोदीजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

मैं शुरू से ही भाजपा के साथ रहा हूं और मैंने हमेशा अपना वोट भाजपा को दिया है। मैं यह किसी दबाव में नहीं कह रहा हूं।’’ इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में आप के अभियान के तहत केजरीवाल ने 13 सितंबर को यहां ऑटोरिक्शा चालकों के साथ टाउन हॉल में बैठक की थी। बातचीत के दौरान, दंतानी ने केजरीवाल से अपने घर पर रात का खाना खाने का आग्रह किया था और इस प्रस्ताव को दिल्ली के मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया। था।

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi