Champions Trophy 2025: India की जर्सी पर नहीं होगा पाकिस्तान का नाम, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मचा बवाल

By Kusum | Jan 21, 2025

आईसीसी चैंपिंयस ट्रॉपी 2025 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। हाइब्रिड मॉडल के तहत होने वाले इस टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों रावलपिंडी, कराची और लाहौर साथ ही दुबई में होंगे। वहीं टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथ में है जबकि टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में होंगे। लेकिन इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। दरअसल, इस टूर्नामेंट के मुख्या आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार टीम इंडिया की जर्सी पर नहीं होगा। 

पीसीबी के एक अधिकारी ने इस मामले में पीटीआई से बात की। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि, बीसीसीआई टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम ना छपवाकर क्रिकेट में राजनीति कर रहा है। इससे पहले, बीसीसीआई ने कथित तौर पर कप्तान रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से भी इनकार कर दिया था। 

वहीं पीसीबी अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर सोमवार को आईएएनस को बताया कि, बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति ला रहा है, जो खेल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। वे अपने कप्तान को ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान नहीं भेजना चाहते, अब ऐसी खबरें हैं कि वे मेजबान देश का नाम अपनी जर्सी पर नहीं छपवाना चाहते। हमारा मानना है कि विश्व शासी निकाय ऐसा नहीं होने देगा और पाकिस्तान का समर्थन करेगा। 

पीसीबी केबहुत जोर देने के बावजूद बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार करने पर अपना रुख नहीं बदला। अंत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत की शर्तों पर सहमत होना पड़ा, हालांकि, नए समझौते के तहत पीसीबी भविष्य में आईसीसी आयोजनों के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेज पाएगा।  

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की