राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास पर बोले अमित शाह, एक नए युग की हुई शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों अयोध्या में ‘श्रीराम जन्मभूमि मंदिर’ के शिलान्यास को ‘‘ऐतिहासिक व गौरवपूर्ण’’ करार दिया और कहा कि इस घटना ने महान भारतीय संस्कृति व सभ्यता के इतिहास का एक ‘‘स्वर्णिम अध्याय’’ लिखा है जो एक नए युग की शुरुआत है। शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है। उन्होंने देश को विश्वास दिलाया कि मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी। 

शाह ने शिलान्यास को ‘‘अविस्मरणीय’’ दिन बताया और देशवासियों को इसके लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व को दर्शाता है।मोदी सरकार भारतीय संस्कृति और उसके मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगी।’’ पूर्व भाजपा अध्यक्ष शाह ने श्री राम के चरित्र एवं जीवन दर्शन को भारतीय संस्कृति की आधारशिला बताया और कहा कि उनके आदर्श एवं विचार भारतवर्ष की आत्मा में बसते हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की तारीफ करने पर DMK ने पार्टी विधायक कू का सेल्वम को किया निलंबित 

उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर निर्माण से यह पुण्यभूमि अयोध्याजी पुनः विश्व में अपने पूर्ण वैभव के साथ जग उठेगी। धर्म और विकास के समन्वय से रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने आज अयोध्या में भूमि पूजन कर ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास सहित कई साधु-संत मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी