BJP की नेता को फेसबुक पर रिवाल्वर फायरिंग का वीडियो डालना पड़ा महंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2018

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन नगर निगम की भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा को दीपावली पर अपनी खुशी जाहिर करने के लिए रिवॉल्वर से गोली चलाने वाला अपना वीडियो फेसबुक पर अपलोड करना महंगा पड़ गया क्योंकि पुलिस उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इस प्रकरण में पुलिस को कार्रवाई के लिए पुख्ता सबूत खुद पार्षद रश्मि शर्मा के ही फेसबुक वॉल से मिला। दरअसल, रश्मि शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रिवॉल्वर से गोली चलाते हुए एक वीडियो तैयार कराया और उसे अपने फेसबुल वॉल पर अपलोड कर दिया। 

 

रश्मि शर्मा के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 27/30 के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले गोविंद नगर थाने की डीग गेट पुलिस चौकी के उप निरीक्षक राजवीर सिंह ने बताया, ‘‘रश्मि शर्मा नगर निगम के वार्ड संख्या 50 से पार्षद हैं। उन्होंने सात नवंबर की रात, दीपावली पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल हो गया। रश्मि के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।’’

उन्होंने बताया ‘‘प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि वे हथियारों के साथ पहले भी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करती रही हैं।’’ प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया, ‘‘रश्मि शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।’’

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला